फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reward Tanvir arrested for harboring terrorists in Katra Chand Khan

कटरा चांद खां में दहशत फैलाने वालों को पनाह देने वाला इनामी तनवीर गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Reward Tanvir arrested for harboring terrorists in Katra Chand Khan
आरोपी तनवीर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कई मामलों में पहले से था वांछित, घोषित था 15 हजार का इनाम

विज्ञापन
बरेली। जुआ-सट्टा और रंगबाजी के लिए कटरा चांद खां में 30 राउंड फायर करके दहशत फैलाने और एक बेकसूर युवक की जान लेने वाले बदमाशों को पनाह देने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश तनवीर को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। तनवीर मीट कारोबारी शकील कुरैशी पर जानलेवा हमले, गैंगस्टर, पशु तस्करी समेत कई गंभीर मामलों में पहले से वांछित था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
बारादरी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात विकास भवन रोड पर रबड़ी टोला निवासी बदमाश तनवीर को 12 बोर के तमंचे और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक छह जून को कटरा चांद खां में 30-35 राउंड फायरिंग करके भागे बदमाशों को तनवीर ने ही अपने कोट स्थित मकान में पनाह दी थी। तनवीर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले सैलानी पर हाजी शकील कुरैशी पर फायरिंग करने के साथ वह पशु तस्करी के कई मामलों में भी वांछित था।
विज्ञापन

चार भगोड़े गैंगस्टर भी गिरफ्तार: हाफिजगंज पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित रिठौरा के जाटवपुरा निवासी भूरे व संतोषपुर निवासी प्रेमशंकर को भी जेल भेजा। भोजीपुरा पुलिस ने अंबरपुर निवासी दलशेर उर्फ मम्मा और शेरगढ़ पुलिस ने देवरनिया के गांव मोहनपुर के अकरम उर्फ भूरा को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed