फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Revival of Nakatia to take place in three phases; to begin with scientific mapping.

Bareilly News: तीन चरणों में होगा नकटिया का पुनरुद्धार, वैज्ञानिक मैपिंग से होगी शुरुआत

Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Revival of Nakatia to take place in three phases; to begin with scientific mapping.
बरेली। तीन चरणों में नकटिया नदी का पुनरुद्धार होगा। इसकी शुरुआत वैज्ञानिक मैपिंग से होगी। नगर निगम कार्यालय में बृहस्पतिवार को महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में नकटिया नदी के पुनर्जीवन के लिए वैज्ञानिक, व्यवस्थित और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर मंथन हुआ। तय किया गया कि नदी का पुनरुद्धार पारिस्थितिक पुनर्स्थापना के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के पहले चरण में नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों की वैज्ञानिक मैपिंग एवं बेसलाइन सर्वे कराया जाएगा। इसमें कैचमेंट एरिया, ड्रेनेज नेटवर्क, जल प्रवाह, प्रदूषण स्रोत, डिस्चार्ज प्वाइंट, अतिक्रमण और जल गुणवत्ता का अध्ययन होगा। दूसरे चरण में सर्वे के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी, जिसमें जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, नालों के ट्रीटमेंट, ग्रीन बफर और जैव विविधता को शामिल किया जाएगा। नमामि गंगे कार्यक्रम में परियोजना को शामिल कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

तीसरे चरण में स्वीकृत डीपीआर के आधार पर कार्यों को चरणबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा। महापौर ने इसे जल सुरक्षा और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा अभियान बताते हुए सभी विभागों से मिशन मोड में समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव मौर्य, बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ.तनु जैन, जल शक्ति मंत्रालय एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, बाढ़ खंड, जल निगम ग्रामीण व शहरी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed