फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Revised... Those who reduce hatred are the real patriots: Subhani Mian

संशोधित...नफरतों को कम करने वाले ही असली देशभक्त हैं: सुब्हानी मियां

Mon, 10 Mar 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Revised... Those who reduce hatred are the real patriots: Subhani Mian
बरेली। सुन्नी सूफी खानकाही बरेलवी विचारधारा के सबसे बड़े केंद्र मरकज-ए-अहले सुन्नत दरगाह आला हजरत से रमजान के महीने को लेकर काैम के नाम पैगाम जारी किया गया है। दरगाह प्रमुख अल्लामा सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) ने पैगाम में कहा है कि नफरतों को कम करना और सौहार्द को बढ़ावा देना ही असली देशभक्ति है। साथ ही होली के दाैरान सावधानी बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि इस साल चूंकि रमजान के महीने और जुमे के दिन होली का त्योहार भी है और रंग खेलने का वक्त भी सुबह से दोपहर का है। इसलिए ख्याल रखते हुए रंग खेलने वाले रास्तों और जगहों पर बिना जरूरत जाने से बचें और महफूज जगहों पर रहकर अपनी इबादत में वक्त गुजारें। हर मुस्लिम की जिम्मेदारी है कि वह अपनी हिफाजत के साथ पाक व साफ कपड़ों में रहकर इबादत करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि रमजान का महीना हर मोमिन के लिए इज्जत, एहतराम और बरकत वाला है। इसमें हर कोई एक-दूसरे की मदद करने की ललक रखता है। लड़ाई-झगड़े, बुराइयों से दूर रहने और नफरतों को दूर करने का प्रयास करता है। यही जज्बा हमेशा रहना चाहिए और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह से रविवार को जारी ये पैगाम काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि यह उस समय जारी हुआ है जबकि रमजान में जुमे के दाैरान होली का त्योहार मनाने को लेकर कई जगह विवाद की स्थिति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed