फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Returning body of bridegroom hanging from tree after marriage

शादी के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहे दूल्हे का पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 12 Feb 2020 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Returning body of bridegroom hanging from tree after marriage
मृतक दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
मुरादाबाद/बरेली। शादी के बाद दुल्हन की विदा कराके घर लौट रहे दूल्हे का शव पेड़ से लटका मिला। गले में उसकी टाई का ही फंदा कसा था। उसने सोमवार रात पाकबड़ा में एक ढाबे पर कार रुकवाई और खाने का ऑर्डर देकर लघुशंका जाने की बात कहकर खेतों की ओर चला गया। मंगलवार सुबह ढाबे से करीब दो किमी दूर पेड़ से शव लटका मिला। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अमरोहा के सैदनगली क्षेत्र के गांव कुंआडाली निवासी 23 वर्षीय दुष्यंत गिरि पुत्र श्यामदेव मेरठ में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। दुष्यंत की शादी बरेली के हाफिजगंज थाने के गांव कुतकापुर की युवती से सोमवार को हुई थी। छोटे भाई शिवयंत गिरि ने बताया कि दिन में शादी की रस्में पूरी होने के बाद सोमवार रात दुल्हन को लेकर घर लौट रहे थे। दूल्हा-दुल्हन की कार में शिवयंत के साथ ड्राइवर प्रेमपाल, दुल्हन की छोटी बहन, एक रिश्तेदार और वीडियो और फोटोग्राफर मौजूद थे। शिवयंत ने बताया कि रात नौ बजे टीएमयू के पास शिवा ढाबे पर दुष्यंत ने कार रुकवा ली। ढाबे में पहुंचकर खाने का ऑर्डर दिया। दुल्हन और उसकी छोटी बहन कार में ही बैठी रहीं। बाकी लोगों को खाना खाने के लिए ढाबे में भेजने के बाद दुष्यंत लघुशंका जाने की बात कहकर खेतों की ओर चला गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। दूल्हा और दुल्हन के घर खबर पहुंची तो कई परिजन मौके पर पहुंच गए और रात भर दुष्यंत की तलाश में जुटे रहे। रात दो बजे दुल्हन को घर भेज दिया गया। मंगलवार सुबह नौ बजे परिजन पाकबड़ा थाने पहुंचे। ढाबे से दो किमी दूर लोधीपुर में आईएफटीएम विश्वविद्यालय के पीछे पेड़ से टाई के सहारे एक युवक के लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान दुष्यंत के रूप में हुई। मंगलवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार का कहना है कि शादी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। हंसी खुशी दुल्हन को विदा किया गया। पाकबड़ा इंस्पेक्टर सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले शादी में हुई थी मुलाकात
दुष्यंत के मौसा संजय गिरि ने बताया कि डेढ़ साल पहले कुआंखेड़ा निवासी रोहित की शादी दुल्हन की ममेरी बहन से हुई थी। शादी में दुष्यंत भी गया था। वहीं दुष्यंत की उससे मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। बाद में दोनों ने अपने घर इसकी जानकारी दी और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे। युवती के परिजन दुष्यंत के घर पहुंचे और रिश्ता तय कर दिया था। 10 फरवरी को शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के घर भी मचा कोहराम
हाफिजगंज। घटना के बाद दुल्हन के घर में भी कोहराम मचा है। परिवार ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर शादी की थी। दुष्यंत काफी खुश था। उसने साड़ी और कपड़ों की खरीददारी भी दुल्हन को वीडियो कॉलिंग करके पसंद कराने के बाद की थी। दूल्हा के परिवार ने हर सामान दुल्हन की पसंद का खरीदा था। बरात के दौरान कोई भी मनमुटाव नहीं हुआ, फिर ऐसी क्या वजह रही जो दुष्यंत ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed