फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired Army personnel wins name transfer battle through RTI

Bareilly News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने आरटीआई के जरिये जीती नामांतरण की लड़ाई

Mon, 13 Oct 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Retired Army personnel wins name transfer battle through RTI
तीन साल की भागदौड़ और राज्य सूचना आयोग के आदेश के बाद जागा नगर निगम
विज्ञापन


बरेली। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हरभजन सिंह (85) ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के जरिये नामांतरण की लड़ाई जीती। सुभाषनगर में उनके ससुर नारायण सिंह का मकान है। उनकी मौत के बाद कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा करके मकान को अपने नाम करा लिया था। सैन्यकर्मी को जानकारी हुई तो उन्होंने नगर निगम से नामांतरण संबंधी अभिलेख मांगे। टालमटोल होने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में दस्तक दी।
राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने नगर निगम से जवाब मांगा। तब नगर निगम के अधिकारियों ने नामांतरण कराने वालों को नोटिस जारी किया। फर्जीवाड़ा करने वाले नोटिस का जवाब दाखिल न कर सके तो नगर निगम ने नामांतरण संबंधी पुराने आदेश को निरस्त करते हुए सैन्यकर्मी के ससुर नारायण सिंह के नाम मकान को दर्ज कराया। इसकी प्रतिलिपि राज्य सूचना आयुक्त को भी भेजी गई है। सैन्यकर्मी ने आरटीआई को अन्याय के खिलाफ मजबूत हथियार बताया।
विज्ञापन



जागरूकता बढ़ाने की है दरकार
राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा कि आरटीआई से काॅमन वेल्थ गेम्स से लेकर कई बड़े-बड़े घोटालों का खुलासा हुआ है। सरकार की जिम्मेदारी है कि अधिकारियों-कर्मचारियों को इसकी संवेदनशीलता के बारे में जागरूक करे। लोगों को चाहिए कि वे अपने अधिकार के लिए कानून को अपनाने का तरीका सीखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed