{"_id":"592b294f4f1c1bb349bda84e","slug":"results-of-cbse-12th-rolled-out-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात फीसदी लुढ़का सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात फीसदी लुढ़का सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
बरेली।
Updated Mon, 29 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Results of CBSE 12th rolled out in the district
- फोटो : Results of CBSE 12th rolled out in the district
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बारहवीं का परिणाम इस बार रीजन के साथ जिले का भी गिरा है। पिछले साल 97 फीसदी से ज्यादा छात्र बारहवीं में पास हुए थे। इस बार आंकड़ा 90 फीसदी रहा है। सात फीसदी परिणाम इस बार लुढ़का है। 42 स्कूलों में इस बार 5200 छात्र बारहवीं के परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें में 3120 छात्र और 2080 छात्राएं शामिल थी। इस बार भी रिजल्ट में बेटियों का दबदबा रहा। छात्रों का पास फीसदी 84 रहा तो छात्राएं 90 फीदसी पास हुई। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर रमेश धस्माना के अनुसार इस बार हमारे रीजन का परिणाम गिरा है। जिले का भी परिणाम पिछले साल के मुकाबले कम रहा है।
सुधरा केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर प्राइवेट स्कूलों की तरह नहीं हो पाता पर इस बार केंद्रीय विद्यालयों में खुद को बेहतर साबित किया है। इस बार पिछले साल के मुकाबले केवी का परिणाम बेहतर रहा है। केवी जेएलए-2 में इस बार 151 ने बारहवीं की परीक्षा दी जिसमें 144 पास हुए। महज दो छात्र ही फेल हुए। ओवरआल 95 फीसदी परिणाम रहा। यहां के छात्र आशुतोष चित्रांशी नने 96 फीसदी अंक हासिल किए। केवी एनईआर में इस बार 90 छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी जिसमें 86 पास हुए। आठ बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। साइंस में हिमांशु गंगवार ने 96.2 फीसदी, कामर्स में अपर्णा ने 92.6 फीसदी अंक हासिल किए है। केवी इफको का परिणाम इस बार 98 फीसदी रहा है। यहां के छात्र त्रिशूल ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। केवी एयरफोर्स का परिणाम 80 फीसदी से कम रहता था जो इस बार 97.3 फीसदी रहा। केवी जेआरसी का परिणाम भी 96.6 फीसदी रहा। केवी आईवीआरआई में सभी बच्चे पास हुए। केवी जेएलए-2 की प्रधानाचार्य स्वर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में छह केवी हैं जिसमें करीब आठ सौ छात्रों ने परीक्षा दी थी। ओवरआल 95 फीसदी से ज्यादा रिजल्ट रहा जो पिछले साल 92.3 फीसदी था।