{"_id":"69e27999fd2cdcf56007fad4","slug":"reservation-will-uplift-women-vice-chancellor-bareilly-news-c-4-bly1053-866243-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण से महिलाओं का होगा उत्थान : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण से महिलाओं का होगा उत्थान : कुलपति
Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में मानव शृंखला और पदयात्रा का आयोजन किया गया। मानव शृंखला प्रशासनिक भवन के सामने बनाई गई। इसके बाद परिसर में पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में एक निजी गैस एजेंसी की संचालिका रंजना सोलंकी विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में असीमित शक्ति होती है। उन्हें अवसर मिलना चाहिए। कुलपति केपी सिंह ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं का उत्थान होगा। इस दौरान कुलसचिव हरीश चंद व अन्य उपस्थित रहे। उधर, रुविवि के शिक्षा विभाग में आयोजित संगोष्ठी में एमएड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा ने राष्ट्र के निर्णयों में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एमएड की छात्रा शिवांगी व जयंती शुक्ला ने अधिनियम के कानूनी प्रावधानों पर परिचर्चा की।