फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Research will be done to identify the toxicity of thermostable vaccines and pesticides.

Bareilly News: थर्मोस्टेबल टीका व कीटनाशक दवाओं की विषाक्तता की पहचान के लिए होगा शोध

Thu, 09 Jan 2025 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Research will be done to identify the toxicity of thermostable vaccines and pesticides.
- वैज्ञानिकों ने शोध संबंधी विभिन्न मुद्दों पर साझा किए विचार, दिया प्रस्तुतीकरण
विज्ञापन


बरेली। पशुओं को बीमारियों से निजात दिलाने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर ने कई नैदानिकी, वैक्सीन, पशु आहार तैयार किए हैं। अब एनाप्लाज्मा, थर्मोस्टेबल टीके का विकास, कीटनाशक, खरपतवार नाशक दवा की विषाक्तता की पहचान के लिए फील्ड टेस्ट, बीमारी अलार्म सिस्टम, ब्रुसेल्ला ग्रस्त पशु प्रबंधन, पशुपालन में कृत्रिम बुद्धिमता का प्रयोग आदि विषयों पर शोध की जरूरत है।
आईवीआरआई में आयोजित पहली फाॅलोअप इंटरफेस मीट में इन विषयों पर शाेध का अनुरोध कई राज्यों के पशुचिकित्सा निदेशकों ने किया। केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल ने पशुओं को खुरपका, मुंहपका रोग से निजात दिलाने, कृत्रिम गर्भाधान से सिर्फ बछिया का जन्म सुनिश्चित करने, उन्नत नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाने की पहल करने का आग्रह किया। निदेशक डाॅ. त्रिवेणी दत्त ने संस्थान की उपलब्धियों को बताया। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. रूपसी तिवारी ने शोध योग्य मुद्दे, प्रशिक्षण, लैब स्थापना आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा संबंधी कई विषयों पर हुई चर्चा
पशुजन स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. किरण भीलेगांवकर ने पशुधन में रोगाणुरोधी प्रतिरोध से लड़ने की रणनीति, मानकीकरण विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रणव धर ने उभरती और सीमापारीय पशु रोग की चुनौतियां, प्रभाव, रोकथाम के लिए वैश्विक रणनीति, पशुपोषण विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. सुनील जाधव ने वैकल्पिक चारा संसाधन, डाॅ. मेराज हैदर खान ने पुनरूत्पादन की नवीन तकनीक, आईटीएमयू प्रभारी डाॅ बबलू कुमार ने तकनीकी पोर्टफोलियो पेश किया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed