फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Request for re-conduct of practical examRequest for re-conduct of practical exam

Bareilly News: प्रयोगात्मक परीक्षा दोबारा कराने की मांग

Thu, 05 Jun 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Request for re-conduct of practical examRequest for re-conduct of practical exam
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध अमरोहा के डब्ल्यूटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस विद्यार्थियों ने कॉलेज में हुई आंतरिक परीक्षा में 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को फेल करने का आरोप लगाया है। बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक से प्रयोगात्मक परीक्षा दोबारा कराने की मांग की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पूरे सत्र में नियमित कक्षाएं लीं और ईमानदारी से प्रयोगात्मक कार्य किए, लेकिन परिणाम ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया है। उनका आरोप है कि आंतरिक मूल्यांकन निष्पक्ष नहीं था और जानबूझकर अधिकतर विद्यार्थियों को अनुचित कारणों से फेल किया गया।
विज्ञापन


बीएएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बताया कि अन्य संबद्ध कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा दोबारा कराई गई है या सुधार का मौका दिया गया है, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले विद्यार्थियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed