{"_id":"66e368c7e14c17c9740e8d27","slug":"report-on-two-miscreants-who-robbed-clerks-bag-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101702-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्लर्क का बैग लूटने वाले दो बदमाशों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्लर्क का बैग लूटने वाले दो बदमाशों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हाफिजगंज। एसबीआई बैंक की महिला क्लर्क का चलते ऑटो से हैंडबैग छीनकर भागने वाले बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना बिथरी चैनपुर के भरतौल निवासी सुरभि पटेल एसबीआई बैंक की शाखा नवाबगंज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता ने बताया कि बुधवार शाम बैंक से ऑटो द्वारा अपने घर जा रही थी। तभी थाना क्षेत्र हाफिजगंज में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर लभेड़ा मस्जिद के पास पीछे से नकाबपोश बाइक पर सवार दो बदमाश हैंडबैग छीन लिया। बाइक सवार बदमाश बरेली की ओर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इधर-उधर कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
महिला क्लर्क ने बताया कि उनके बैग में दो हजार रुपये नकद व क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत जरूरी कागजात भी थे। संवाद