{"_id":"64960c0601aa22f0620c25d7","slug":"report-on-three-including-the-band-owner-who-hired-teenagers-bareilly-news-c-4-bly1015-190279-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोरों से मजदूरी कराने वाले बैंड मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोरों से मजदूरी कराने वाले बैंड मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट
Sat, 24 Jun 2023 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज (बरेली)। धमीपुर में गुरुवार रात बरात में बैंड की ठेली में उतरे करंट से सचिन नाम के दो किशोरों की मौत हो गई थी। हाफिजगंज थाने में बैंड मालिक समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट लिखाई गई है। केंद्रीय बालश्रम सलाहकार बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीआर सरोज ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। थाना प्रभारी को बैंड मालिक को गिरफ्तार करने को कहा।
औरंगाबाद निवासी सतीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि इसरार अहमद, अफजाल और दिलशाद की राजघाट पर शहनाज बैंड नाम से दुकान है। ये लोग 22 जून को गांव आए थे और उनके पुत्र सचिन, गांव के ही सचिन पुत्र प्रेमशंकर, पिंकू, पवन, सनी, कमलेश, अनिल, अमित पटेल, अरुण नाम के किशोरों को उनके परिजनों के बिना बताए साथ ले गए। उन्हें लालच दिया कि सबको 150-150 रुपये देंगे। धमीपुर गांव में बरात में ले जाकर किशोरों से लाइटें उठवाईं और जनरेटर में धक्का लगवाया।
ठेली में करंट उतरने से उनके पुत्र सचिन व प्रेमशंकर के पुत्र सचिन की मौत हो गई। बाकी किशोर भी झुलस गए। बैंड मास्टर फरार हो गया। पुलिस ने इसरार अहमद, अफजाल, दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि बालश्रम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।