फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report of fraud on the orders of the captain

Bareilly News: कप्तान के आदेश पर ठगी की रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud on the orders of the captain
आंवला। कृषि भूमि का बैनामा करने आया जमीन मालिक उपनिबंधक कार्यालय से फरार हो गया। क्रेता ने कप्तान के आदेश पर आरोपी पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चकरपुर गही गांव निवासी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चेहला गांव थाना चांदपुर जिला बिजनौर निवासी कलीम अहमद से उन्होंने कालाभोज गांव स्थित जमीन का सात लाख में सौदा तय किया था। जमीन मालिक के बैंक खाते में सारी रकम जमा करा दी थी। तय तिथि 17 सितंबर को बैनामा होना था। इसके लिए उन्होंने 36 हजार रुपये के स्टांप भी खरीद लिए। अधिवक्ता द्वारा बैनामा लिखने के बाद उस पर गवाहों व आरोपी के हस्ताक्षर भी हो गए।

उपनिबंधक कार्यालय में पहुंचने से पहले आरोपी लघुशंका का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। पुलिस ने आरोपी कलीम अहमद पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed