{"_id":"666e232ff405bcec5f0d3bb4","slug":"report-against-two-for-killing-dogs-and-burying-them-in-soil-bareilly-news-c-4-lko1018-421596-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुत्तों को मारकर मिट्टी में दबाने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुत्तों को मारकर मिट्टी में दबाने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट
Sun, 16 Jun 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पांच कुत्तों को मारकर मिट्टी में दबाने के मामले में कैंट पुलिस ने शनिवार को दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक्स पर शिकायत के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने थाना प्रभारी कैंट को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
कैंट क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी निवासी प्रेमपाल का कहना है कि उनके मकान के पास कुत्ते रहते थे। इन कुत्तों को वह अक्सर रोटी, ब्रेड आदि खिलाते रहते थे। 10 जून की रात 8:30 बजे से पांच कुत्ते गायब हो गए। 13 जून को उनके घर के सामने नासिर खान के खेत में पांचों कुत्तों के शव बरामद हुए। छानबीन करने पर पता चला कि नासिर खान तथा उसके नौकर ने करंट लगाकर कुत्तों को मार दिया और अपने ही खेत में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। मामले का खुलासा करने पर नासिर और उनके नौकर ने प्रेमपाल से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। मामला कैंट थाना पुलिस तक भी गया लेकिन पुलिस यह कहकर टालती रही कि तहरीर नहीं मिली है। हिमांशु पटेल ने एक्स पर इसकी शिकायत एसएसपी से की तब नासिर व उसके नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।