{"_id":"62703d3213e99113ed1f7362","slug":"remember-maths-is-based-on-formulas-bareilly-news-bly483537719","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित में सूत्रों का खास महत्व... इन्हें जरूर याद कर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित में सूत्रों का खास महत्व... इन्हें जरूर याद कर लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं के सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से चल रही हैं। गणित की परीक्षा पांच मई को होनी है। इसे लेकर लेकर बच्चे चिंतित हैं। विषय विशेषज्ञ ने गणित की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सूत्र याद करने और स्टेटिस्टिक्स, ट्रिगोनोमेट्री, एपी और सर्फेस वॉल्यूम पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल परीक्षा दो भागों में बांट दी गई है। पहले टर्म की परीक्षाएं हो चुकीं हैं। दूसरे टर्म की गणित विषय की परीक्षा पांच मई को सुबह 10:30 से होनी है। परीक्षा का समय दो घंटे रहेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले टर्म में ऑब्जेक्टिव प्रश्न आए थे। दूसरे टर्म में सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र तीन भागों में बंटा होगा। शिक्षकों का कहना है कि गणित में सर्वाधिक महत्व फॉर्मूलों का है। लिहाजा विद्यार्थी फार्मूले जरूर याद कर लें।
सेंट फ्रांसिस स्कूल की गणित की शिक्षिका ज्योति मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी कठिन प्रश्न को पहले करने लगते हैं। इससे अधिक समय उसमें लग जाता है। बाकी सवाल हल करने के लिए कम समय बचता है। इससे सवाल छूट भी जाते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि उन्हें जो भाग सबसे अच्छी तरह आता हो, उसे पहले हल करें। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिले 15 मिनट के समय में यह तय कर लें कि पहले कौन सा भाग करना है।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण सुझाव
- फॉर्मूलों को अच्छी तरह याद कर लें।
- स्टेटिस्टिक्स, ट्रिगोनोमेट्री, एपी और सर्फेस वॉल्यूम पर फोकस करें।
- जो भाग सबसे अच्छी तरह आता हो, उसे पहले हल करें।
- अगर कम समय बचा हो तो सरल प्रश्न हल करें।
- प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिले अतिरिक्त 15 मिनट के समय का सही से उपयोग करें।