{"_id":"5e3084c78ebc3e4b285d89e3","slug":"religion-bareilly-news-bly3936347183","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्रीमद्भागवत में कथा व्यास सुश्री जया किशोरी ने वामन अवतार, श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। इस दौरान धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कथा में साध्वी प्राची के पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया।
श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में त्रिवटी नाथ मंदिर में चल रही कथा के चौथे दिन कथा व्यास जया किशोरी ने कहा कि संस्कारों का विकास बचपन में ही होता है। माता-पिता बचपन से ही बच्चों को अच्छे संस्कार दें। इस बीच कथा व्यास ने वामन अवतार, श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ...नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल गाकर भक्तों ने बालकृष्ण की लीलाओं का आनंद लिया। मंगलवार को पंकज अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सोनू झावर यजमान रहे। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचीं साध्वी प्राची का विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और हिमांशु मिश्रा ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रवीण गोयल, डॉ. रवि नागर, रामसेवक भारद्वाज, विवेक मिश्रा, आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।