{"_id":"5e1b79758ebc3e87d53c50f9","slug":"religion-bareilly-news-bly3916742177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे की धुन पर थिरके लोग, चुटकलों नेे गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे की धुन पर थिरके लोग, चुटकलों नेे गुदगुदाया
विज्ञापन
डीजे की धुन पर थिरकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
दशहरा ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय लोहड़ी मेले का समापन
बरेली। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित लोहड़ी मेला का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सिंपल रेस, सैलून रेस, खेलकूद समेत अनेक प्रतियोगिताएं हुई। पंजाब से आए ओसीपी भंगड़ा बैंड के गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया।
दशहरा मेला ग्राउंड में लगे मेले के अंतिम दिन मेयर उमेश गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पंजाबी संस्कृति का विशेष त्योहार है, इसे हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। शहर में लोहड़ी मेला पंजाबी संस्कृति से रूबरू कराता है। मेले में बनाया पंजाबी सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। हर वर्ग के लोगों ने यहां सेल्फी लेकर मेले की यादों को संजोया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब से आए ओसीपी भंगड़ा बैंड ने गीत और नृत्य से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद लोहड़ी जलाई गई। इसमें लोहड़ी का प्रसिद्ध गीत, ‘सुंदर मुन्दरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दूल्हा भट्टी वाला, दूल्हे दी धी ब्याही हो, सेर शक्कर पाई हो’ गाया गया। कामेडियन नाइट्स में प्रसिद्ध कवि और फौजदार ने चुटकलों से लोगों को खूब गुदगुदाया। दिल्ली के फेमस डीजे नाइट्स की धुनों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। रात में मेला क्वीन प्रतियोगिता हुई। इसमें दिविना अरोरा प्रथम, हरमीत कौर द्वितीय और अदिति वर्मा तृतीय रहीं। सिंपल रेस में जतिन प्रथम, साहिल द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। वॉयल ऑफ बरेली में दीक्षा भसीन को प्रथम, भूमिका टंडन को द्वितीय और स्पर्श भसीन को तृतीय पुरस्कार मिला। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, सचिव पारुष अरोरा, कोषाध्यक्ष बीके कोचर, मेला निदेशक संजीव चांदना, मेला चेयरमैन अमरपाल सिंह आदि ने सभी का धन्यवाद दिया।

पहली लोहड़ी पर जन्मी लड़की के माता-पिता हुए सम्मानित
मेले में ऐसे माता-पिता को भी सम्मानित किया गया, जिनके यहां बेटी होने के बाद यह पहली लोहड़ी थी। इसमें शिव कपूर-निकिता कपूर, जितिन दुआ-नीलम दुआ, विनीश अरोरा-लीशा अरोरा समेत 15 बेटियों के माता-पिता का सम्मान किया गया। पंजाबी समाज में विशेष योगदान देने पर डॉ. भूपेंद्र सिंह, अश्वनी ओबराय, रोमी सेठी और प्रमिला उप्पल को शान-ए-पंजाबी अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन