{"_id":"5dc5d26f8ebc3e5b330af449","slug":"religion-bareilly-news-bly38332048","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले में फैसले को लेकर सभी तहसीलों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामले में फैसले को लेकर सभी तहसीलों में अलर्ट
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या मामले में फैसले को लेकर सभी तहसीलों में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। रामजन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला शनिवार सुबह साढ़े दस बजे आने की सूचना मिलते ही सभी तहसीलों में प्रशासन अलर्ट हो गया है। रात में ही अफसरों ने सभी थानों को आदेश जारी कर जगह-जगह फोर्स तैनात करा दिया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही राजस्व और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमों की उनके हलकों में ड्यूटी लगा दी गई है। इन टीमों को अपने क्षेत्र में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की विवादित टिप्पणी या अफवाह की जानकारी पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में रहकर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को अफसरों ने सभी तहसीलों में ग्राम प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक की और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।