फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

अजादारों ने किया आग पर मातम

Wed, 30 Oct 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। शहीदाने कर्बला की याद में शिया हल्के में चल रही अजादारी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में 29वें सफर का जुलूस निकाला गया और मजलिस के बाद आग पर मातम भी किया गया।
विज्ञापन

इस्लामी माह सफर के गुजरते हुए मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन और दीगर शहीदाने कर्बला की याद में हर तरफ मातमी माहौल रहा। इसी बीच जखीरा से मरहूम आले हसन जैदी के इमामबाड़ा से हसन मियां पप्पू और कमाल जैदी की सरपरस्ती में जुलूस निकाला गया। इसके पहले इमामे जुमा मौलाना शम्सुल हसन खां ने मजलिस को खिताब किया। निजामत हाजी कामिल टिसुआई की रही। मजलिस के बाद जुलूस निर्धारित रास्तों से होता हुआ गढै़या के इमामबाड़ा वसी हैदर पहुंचा। जहां 18 बनी हाशिम के ताबूत की जियारत कराई गई। यहां पर मौलाना शम्शुल हसन ने 18 बनी हाशिम की तकरीर की। इसके बाद अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ते हैदरी के सदस्यों ने आग पर मातम किया।
विज्ञापन

इसके बाद जुलूस किला दीवानखाना पहुंचा, जहां जुल्जला की जियारत कराई गई। यहां से जुलूस के इमामबाड़ा फतेह अली शाह काला इमामबाड़ा पहुंचने पर ताबूत की जियारत कराई गई और नौहा पढ़ा गया। जुलूस का यहीं पर समापन हो गया। इसमें बाहर से आई अंजुमन दुआएं जहरा मुजफ्फरनगर, गुलामाने हुसैन रामपुर, शमशीरे हैदरी खाता सादात, निशाने हैदरी सल्याताला और मुकामी अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। आग पर मातम करने वालों में शानू काजमी, सफदर अली काजमी, अदनान नकवी, समीर अली काजमी, मजहर काजमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला क्षेत्र में भी निकला मातमी जुलूस
बरेली। अजादारी की कड़ी में शिया समाज की ओर से किला क्षेत्र में मातमी जुलूस निकाला गया, जो मुहम्मद जफर के किला छावनी स्थित निवास से शुरू हुआ। जुलूस आसपास के क्षेत्रों में गश्त करता हुआ किला छावनी की ही मस्जिद अबुतालिब पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान अंजुमन कारवाने हुसैन ने मातम किया। पूर्व में मौलाना शम्शुल हसन खां ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed