फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

मुफ्ती ऒजम हिंद

Fri, 13 Sep 2019 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
religion
मुफ्ती आजम हिंद --- फोटो तैयारी
विज्ञापन

टुल्ला: अब प्रशासन का इकरार
मुफ्ती आजम हिंद के उर्स पर कॉन्फ्रेंस नहीं पर सम्मान समारोह मंजूर
पहले एक नेता की सिफारिश कराकर इस्लामिया ग्राउंड पर कॉन्फ्रेंस के लिए मांगी थी अनुमति, अब खलील स्कूल में करेंगे सम्मान समारोह
पुलिस ने कहा कार्यक्रम परंपरागत, सिटी मजिस्ट्रेट बोले- मुझे जानकारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दरगाह आला हजरत पर शुक्रवार को होने जा रहे मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां नूरी के उर्स के साथ इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पर जिस कॉन्फ्रेंस को जिला प्रशासन ने नई परंपरा बताकर इजाजत देने से इनकार कर दिया, वह अब खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में होगा, हालांकि आयोजकों ने अब इस कार्यक्रम की अनुमति कॉन्फ्रेंस के बजाय सम्मान समारोह के नाम से ली है। प्रशासन ने भी आयोजन का नाम बदलने के बाद इस कार्यक्रम को अपनी अनुमति दे दी है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदरसों के बच्चों की दस्तारबंदी होनी है, जलसा और तकरीर जैसे बाकी कार्यक्रमों का जिक्र नहीं किया गया है।
सम्मान समारोह का कार्यक्रम जमात असारुल इस्लाम के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पिछले सालों में मुफ्ती आजम हिंद के उर्स और दस्तारबंदी के नाम पर मदरसा जामे आला हजरत में किया जाता रहा है। इसमें प्रमुख तौर पर मुफ्ती आजम के उर्स के साथ मदरसे के फारिग छात्रों की दस्तारबंदी की जाती रही है। बताया जाता है कि पिछले तीन-चार सालों से आयोजक इस कोशिश में जुटे हुए थे कि किसी तरह इस कार्यक्रम को इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित करने की अनुमति मिल जाए लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

इस बार भी एक नेता की सिफारिश के साथ इस्लामिया ग्राउंड पर कॉन्फ्रेंस के नाम से प्रशासन को अनुमति की अर्जी दी गई लेकिन कुछ समय पहले इस्लामिया ग्राउंड पर उर्स-ए-ताजुश्शरिया की अनुमति देकर बाद में उसे रद्द करने पर फंसे प्रशासन ने फूंककर कदम उठाया और अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि नेता की सिफारिश से अनुमति मिलने की उम्मीद में आयोजकों ने इस्लामिया ग्राउंड पर इस आयोजन के लिए टेंट बगैरहा लगाकर तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। प्रशासन के अनुमति न देने के बाद इस्लामिया ग्राउंड पर तैयारियां रोककर अब खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में तैयारी शुरू की गई है। यह कार्यक्रम शुक्रवार की रात में होना है। इससे पहले बुधवार को आयोजकों ने इस तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित करने से इनकार कर दिया था। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस तरह के किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है, लेकिन इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल छात्रों का सम्मान समारोह परंपरागत कार्यक्रम है जो पिछले साल भी खलील स्कूल में हुआ था, लिहाजा उन्होंने इस पर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed