{"_id":"5d755f3e8ebc3e0142326403","slug":"religion-bareilly-news-bly375374316","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘जय गणेश देवा’, ‘अगली बरस तू जल्दी आ’, ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से नाथ नगरी गुंजायमान रही। महाराष्ट्र की तर्ज पर रविवार को गणेश चतुर्थी पर घरों, मंदिरों और पंडालों में स्थापित श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रामगंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से शुरू हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
पिछले सात दिनों से शहर के विभिन्न पंडालों और घरों में विराजित श्री गणेश की आराधना समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पंडाल गूंजते रहे। रविवार को विसर्जन पर पंडालों और घरों में सुबह विधि विधान से श्री गणेश का पूजन और आराधना की गई। घरों में विराजित प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया था। पंडालों में विराजित श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। शहर में आलमगीरीगंज, बिहारीपुर, कटरा चांद खां, गंगापुर, शीरामंडी, राजेंद्र नगर, सुभाषनगर व अन्य इलाकों से श्री गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए रवाना र्हुइं। विसर्जन में किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। रामगंगा घाट पर प्रतिमा के विसर्जन के लिए बनाए गए सरोवर में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से विसर्जन कर मनोकामना की।
इन स्थानों से निकाली गईं विसर्जन यात्राएं
आलमगीरी गंज मार्ग से बाबूराम धर्मशाला, बाबा खंडसारीनाथ मंदिर, पुराना शहर, शीरा मंडी, शाहाबाद, विभूतिनाथ मंदिर, खंडेलवाल मंदिर, नया टोला गौरेश्वरनाथ मंदिर, जाटवपुरा होली चौक, मठ की चौकी, ब्रह्पुरा, वाल्मीकि मंदिर मेला ग्राउंड, बिहारीपुर दरगइया गली, बांसमंडी, राजेंद्र नगर नवदुर्गा मंदिर समेत सुभाषनगर, पीलीभीत बाईपास, पुराना शहर से गणेश उत्सव समितियों की ओर से विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यात्रा में थिरकते रहे भक्त
मराठा बुलियन श्री गणेश महोत्सव समिति की शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आए लोगों ने हिस्सा लिया। शुरुआत घी मंडी से होकर, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला फाटक से होते हुए रामगंगा के लिए रवाना हुईं। इसी मार्ग से करीब 17 भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमाएं विसर्जन को रवाना हुईं। महाराष्ट्र के सांगली से आए 60 गोविन्दाओं और 20 कलाकारों ने शोभायात्रा में मंजीरा और झांझर की धुन सुनाते हुए पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के जरिए समां बांध दिया।
खूब उड़ा रंग गुलाल, जमकर हुई आतिशबाजी
बिहारीपुर दरगइया गली श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर से पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान रास्ते में आतिशबाजी और रंग, गुलाल उड़ते रहे। शोभायात्रा बीबी की मस्जिद, ख्वाजा कुतुब, सौदगरान, सीताराम कूंचा, कन्हैया टोला, साहूकारा होते हुए किला पर संपन्न हुई। यहां से रामगंगा ले जाकर विधि विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां अमित अरोरा और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा श्री गणेश मित्र मंडल सौदागरान जवाहर चौक द्वारा भी विसर्जन यात्रा निकाली गई। आयोजक नीरज रस्तोगी ने बताया कि यात्रा से पहले महाआरती भी हुई।
नवदुर्गा मंदिर से निकली यात्रा
रोहली टोला स्थित माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा के विसर्जन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा सुबह 11 बजे ढोल नगाड़ों की धुन पर रोहली टोला, इनायतगंज, बजरिया कुतुबशाह की जारत, शाहदाना, श्यामगंज, चौपुला होते हुए रामगंगा को रवाना हुई। यात्रा में घरों में स्थापित प्रतिमाएं भी शामिल रहीं। आयोजन में उदित गुप्ता, जीतू, राजकुमार गुप्ता, श्री गणेश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
महिला मंडली ने सुनाए भजन
किला स्थित धार्मिक उत्सव समिति की ओर से गणेश मंदिर में गणेश की प्रतिमा विसर्जन से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। महिलाओं ने श्री गणेश की आरती उतारी और बच्चे गणपति बप्पा मोरया का जयघोष कर वातावरण को गुंजायमान करते रहे। आयोजन में अर्पित गुप्ता, विजय राठौर, अंकुश व अन्य का सहयोग रहा।
जगह-जगह फोड़ी मटकी
आलमगीरी गंज, बिहारीपुर दरगइया गली, कटरा चांद खां और अन्य जगहोें पर शोभायात्रा के दौरान मटकी फोड़कर दही हांडी उत्सव मनाया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता की विजेता टीमों को समितियों ने सम्मानित भी किया। इस दौरान कुछ जगहों पर नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौजूद फोर्स की वजह से कोई बड़ा हंगामा नहीं हो सका। साथ ही ढोल/नगाड़ों के बीच श्रद्धालुओं ने खूब अबीर/गुलाल उड़ाया। रामगंगा में मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न हुआ।
करीब डेढ़ हजार प्रतिमाएं विसर्जित
रामगंगा घाट पर आस्था और भक्ति का सैलाब दिखा। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इसमें शहर समेत आसपास के क्षेत्रों से करीब डेढ़ हजार से अधिक घरों और पंडालों में स्थापित श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यहां नगर पंचायत की ओर से बनाए गए सरोवर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं ने किया। जो रामगंगा की ओर बढ़े उन्हें मौजूद फोर्स ने तत्काल रोक दिया। सरोवर में मनाही के बावजूद श्रद्धालुओं के उतरने पर उन्हें फोर्स ने अलग किया और गोताखोरों के जरिए विसर्जन कराया गया।