फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

तैयारियां पूरी, पंडालों में कल विराजेंगे विघ्नहर्ता श्रीगणेश

Sun, 01 Sep 2019 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। रिद्धि, सिद्धि, बुद्धि और समृद्धि के दाता भगवान गणेश के पूजन के लिए शहरवासी खासे उत्साहित हैं। पंडालों में प्रतिमा स्थापना की तैयारियों का दौर आखिरी चरण में है। दो सितंबर को अभिजीत मुहूर्त में घरों और पंडालों में विघ्नहर्ता श्रीगणेश विराजेंगे। इसके लिए शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। लोग पूजन और सजावट के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार, पीलीभीत बाईपास, कालीबाड़ी समेत अन्य प्रमुख बाजारों में श्री गणेश प्रतिमा खरीदने के लिए शनिवार को शहरवासी उमड़े। बड़ा बाजार के मूर्तिकार जितिन ने बताया कि अबकी बार बाजार में सभी प्रतिमाएं मिट्टी की ही हैं। हालांकि, लगाए गए रंगों में केमिकल और हर्बल दोनोें ही तरह के रंग प्रयोग में लाए गए हैं। बताया कि हर्बल रंग महंगे होते हैं, ऐसे में इन रंगों के प्रयोग के बाद प्रतिमा भी महंगी हो जाती है। बताया कि शहरवासी बड़ी और सस्ती प्रतिमा ज्यादा खरीदते हैं, इसलिए ज्यादातर मूर्तिकार केमिकल रंगों के प्रयोग से बड़ी प्रतिमा को सस्ते में उपलब्ध कराते हैं। कहा, प्रतिमा खरीदने वालों को केमिकल और हर्बल रंगों के बारे में पहले ही बता दिया जाता है, लेकिन खरीदार केमिकल रंग वाली प्रतिमा को ही प्राथमिकता देते हैं। बाजार मेें दो सौ से लेकर छह हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं, इसमें पांच सौ से ढाई हजार तक की प्रतिमाओं की मांग सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह होगा गणेशोत्सव, सजेंगे पंडाल
आलमगीरगंज श्री गणेश महोत्सव समिति मराठा बुलियंस एसोसिएशन के संस्थापक अनिल पाटिल ने बताया कि लालबाग के राजा की सात फीट ऊंची प्रतिमा महाराष्ट्र से मंगाई गई है। 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। साथ ही डेढ़ सौ छोटी प्रतिमाएं भी शहर में लाई जा रही हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र का बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा। महाराष्ट्र के कलाकार झांकियां प्रस्तुत करेंगे। यही टीमें 8 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सितंबर निकाली जाएगी रथयात्रा
श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से गणेश चतुर्थी पर गणेश रथ यात्रा का आयोजन होगा। अध्यक्ष राजू खंडेलवाल ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश उत्सव में एक सितंबर यानी रविवार को आनंद आश्रम में भजन संध्या, दो को गणेश रथयात्रा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से निर्धारित मार्गों से होते हुए पार्टी पैलेस नई बस्ती तक जाएगी। प्रेसवार्ता में योगेंद्र खंडेलवाल, अशोक अग्रवाल, अजय राज शर्मा, सुनील खंडेलवाल, संजीव सोनू व अन्य मौजूद रहे।

हर दिन होगी भजन संध्या
कटरा मानराय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति की ओर से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संस्थापक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो सितंबर को स्थापना के बाद प्रतिदिन शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें झांकियों की प्रस्तुति, माता का जागरण और गणेश वंदना व अन्य आयोजन होंगे। प्रेसवार्ता में संजय राय, मोनू पंडित, चंद्रा कपूर अन्य मौजूद रहे।

आठ को होगा विसर्जन
श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में दो सितंबर को विभूतिनारायण मंदिर में 8 फीट ऊंची श्री गणेश प्रतिमा स्थापना होगी। संस्थापक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आयोजन के क्रम में तीन को निष्काम मंडल की भजन संध्या, चार को अर्द्धरात्रि जागरण, 5 को प्रदोष पूजन, 6 को राधाष्टमी महोत्सव, 7 को सम्मान समारोह और झांकी की प्रस्तुति, 8 को विसर्जन यात्रा निकलेगी। प्रेसवार्ता में सुधीर अग्रवाल, दीपक पांडे, राजेंद वर्मा, प्रफुल्ल प्रधान मौजूद रहे।


मंत्रमुग्ध करेंगी झांकियां
गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति की ओर से शील चौराहा पर गणपति महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन होगा। संयोजक अभय भटनागर ने बताया कि दो सितंबर को प्रतिमा स्थापना होगी। इस दौरान युवाओं की टीम 37 किलो लड्डू भोग यात्रा निकालेगी। देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 3 को रात आठ बजे से भजन गायक मयंक अग्रवाल की भजनों से श्रद्धालुओं को सराबोर करेंगे। 4 सितंबर को विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed