फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rehman used to steal bikes with a tilak on his forehead, arrested

Bareilly News: माथे पर तिलक लगाकर बाइक चुराता था रहमान, गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rehman used to steal bikes with a tilak on his forehead, arrested
बरेली। बारादरी पुलिस ने बाइक चोर रहमान को चोरी की बाइक और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रामपुर निवासी अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान माथे पर लगाकर बाइक चोरी करता था। चोरी की बाइक से स्मैक सप्लाई कर बाइक नेपाल में बेच देता था। कोर्ट ने उसको जेल भेजा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार रात थाना पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। उससे बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया यह बाइक उसने शहर के ईट पजाया चौराहे से चोरी की है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 113 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान बताया। बताया कि वह रामपुर शहर में मोरी गेट नालापार थाना कोतवाली इलाके का निवासी है। बारादरी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया, कोर्ट ने रहमान को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

----

बदली पहचान से नहीं होता था किसी को शक
- इंस्पेक्टर के मुताबिक रहमान माथे पर तिलक लगाकर पहचान बदल लेता था। उसने बताया कि पहले रामपुर में ही बाइक चोरी करने का धंधा किया। जब रामपुर पुलिस के रिकॉर्ड में रहमान का नाम बाइक चोर के तौर पर दर्ज हुआ तो वह आसपास के जिलों में बाइक चोरी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहमान बाइक चोरी कर नेपाल ले जाकर बेच देता था। जब चोरी की बाइक बरामद नहीं होती थी तो उसे गिरफ्तारी के बाद आसानी से जमानत भी मिल जाती थी। उसने पुलिस को बताया कि नेपाल में मादक पदार्थों की मांग ज्यादा है। इसलिए रहमान स्मैक की सप्लाई भी करने लगा। चोरी की बाइक के साथ वह स्थानीय तस्करों से स्मैक लेकर भी नेपाल में बेचने लगा। उसने बताया कि वह चोरी की बाइक और स्मैक लेकर नेपाल जाने को निकला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रहमान ने बताया कि माथे पर तिलक लगाने से उसकी पहचान बदल जाती थी इसलिए उस पर किसी को शक नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed