फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regular weekly train between Nanded and Tanakpur from July 12

Bareilly News: नांदेड-टनकपुर के बीच नियमित साप्ताहिक ट्रेन 12 जुलाई से

Tue, 07 Jul 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Regular weekly train between Nanded and Tanakpur from July 12
बरेली। महाराष्ट्र के नांदेड और उत्तराखंड के टनकपुर के बीच नियमित साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 12 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इससे पहले रेल मंत्री ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन ट्रेन को टनकपुर से रवाना किया। रविवार काे रेलवे ने नियमित ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

17631 नांदेड-टनकपुर एक्सप्रेस 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार को नांदेड से रात 11:40 बजे चलने के बाद पूर्णा, बसमत, हिंगोली, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा, मथुरा, बदायूं होते हुए अगले दिन रात 2:28 बजे बरेली जंक्शन आएगी। तड़के 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

17632 टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस 14 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से सुबह नौ बजे चलने के बाद 11:30 बजे बरेली जंक्शन आएगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली स्टेशन यार्ड में ब्लॉक, दो ट्रेनों का मार्ग बदला



बरेली। दिल्ली स्टेशन के यार्ड में पांच से आठ अगस्त तक ब्लॉक के दौरान दो ट्रेनों का संचालन परिवर्तित रूट से किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि ब्लॉक के दौरान 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी सात अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद, दिल्ली, सब्जी मंडी के बजाय परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, नई दिल्ली, सब्जी मंडी के रास्ते और 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस पांच से सात अगस्त तक निर्धारित मार्ग गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर गाजियाबाद, नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed