{"_id":"5fc3f8238ebc3e1a26445303","slug":"registration-of-masters-will-be-stopped-from-today-bareilly-news-bly4284560172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंद हो जाएंगे परास्नातक के पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंद हो जाएंगे परास्नातक के पंजीकरण
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अब और समय बढ़ाने से किया इनकार
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश के लिए पंजीकरण की वेबसाइट सोमवार रात से बंद हो जाएगी। विश्वविद्यालय ने परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक ही वेबसाइट खोलने का फैसला किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन अब इसके लिए तिथि बढ़ाने को तैयार नहीं है। हालांकि प्रवेश से वंचित तमाम विद्यार्थी अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से 548 महाविद्यालय संबद्ध हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इन महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया में पहले से ही काफी देरी हो चुकी है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 अक्तूबर को ही बंद कर चुका है। अब परास्नातक कक्षाओं के लिए भी 30 नवंबर की रात से पंजीकरण बंद हो जाएंगे। हालांकि तमाम महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश से बड़ी संख्या में विद्यार्थी वंचित हैं। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा भी इस मामले को लेकर कुलपति प्रो. केपी सिंह से मिल चुके हैं। उनका कहना था कि इंटर कंपार्टमेंट और स्नातक के कई कोर्स की परीक्षा विलंब से हो हुईं, इसलिए स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की समय सीमा बढ़नी चाहिए। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया में पहले से ही काफी विलंब हो चुका है, लिहाजा अब और समय नहीं बढ़ाया जाएगा।
पिछले साल के मुकाबले इस बार कम हुए रजिस्ट्रेशन
परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पिछले साल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में करीब 2.21 लाख छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन हुए थे, जबकि इस बार रजिस्ट्रेशन की संख्या घटकर 2.10 लाख ही रह गई है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि प्रवेश पंजीकरण की सीमा बढ़ाने का अब कोई गुंजाइश नहीं है।