फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Register a report and investigate the carpenter's murder caseRegister a report and investigate the carpenter's murder case

Bareilly News: कारपेंटर की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर करें विवेचना

Wed, 23 Jul 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Register a report and investigate the carpenter's murder caseRegister a report and investigate the carpenter's murder case
बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस को कारपेंटर की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच करनी होगी। मृतक के पिता की याचिका पर सीजेएम अलका पांडेय ने 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज कर इसकी सूचना कोर्ट को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी और शव पंखे से लटका दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इज्जतनगर थाने के बसंत विहार अर्चना कॉलोनी निवासी सुंदर लाल ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बबलू पुत्र होराम कारपेंटर था। बबलू के घर के पास ही संतोष फौजी रहता है।
विज्ञापन

संतोष फौजी के प्रेम-संबंध बबलू की पत्नी ऊषा से हो गए थे। बबलू ने विरोध किया तो 30 मार्च की रात दोनों ने बबलू की हत्या कर इसे आत्महत्या साबित करने के लिए शव पंखे से लटका दिया। सुंदरलाल ने यह भी बताया कि बबलू की आठ वर्षीय बेटी ने दोनों को ऐसा करते देखा और पंचनामा के समय पुलिस के सामने यह बयान भी दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरलाल का आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट ने इस मामले में इज्जतनगर पुलिस से आख्या मांगी तो पुलिस ने मामला आत्महत्या का होने का दावा किया। कोर्ट ने कहा कि बिना जांच स्पष्ट नहीं हो सकेगा कि बबलू की मौत कैसे हुई।
पुलिस को आदेश दिया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed