फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regarding office offices, stopping work on fourth day

रजिस्ट्री दफ्तरों में चौथे दिन भी ठप रहा कामकाज

Sat, 04 Nov 2017 01:41 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 04 Nov 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Regarding office offices, stopping work on fourth day
प्रदश्‍ाऱ्र्शन करते लाोग

विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा ठप होने के विरोध में कातिबों ने चौथे दिन भी रजिस्ट्री दफ्तरों में ताले डाले रखने के बाद गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इससे सरकार को अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। एआईजी स्टांप ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन को पूरे घटनाक्रम से रोजाना अवगत कराया जा रहा है। फैसला शासन को ही लेना है। लखनऊ से आला अधिकारियों के निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी।

मंगलवार को सर्वर ठप होने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम बंद होने के बाद से कातिब आंदोलन कर रहे हैं। दस्तावेज लेखक (कातिब) कल्याणकारी समिति, सदर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा अगुवाई में शुक्रवार को चौैथे दिन भी दोनों सब रजिस्ट्रारों के दफ्तरों में ताले नहीं खुलने दिए। इसकी वजह से जमीनों की रजिस्ट्री कराने आने वाले लोग मायूस होकर वापस लौट गए। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम का सर्वर ठीक होने तक लखनऊ की तरह यहां भी मैन्युअल रजिस्ट्री की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। रजिस्ट्री का मैन्युअल कार्य करने के आदेश जारी होने तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। धरने पर राकेश सक्सेना, महेश पाल, प्रभात कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, विपुल सिंह, राजीव जौहरी, शमीम खां सुल्तानी, तुसलीदास, श्यामपाल, नरेंद्र बाबू, हनीफ उर रहमान, वेद प्रकाश सक्सेना, मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed