फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Refusal to marry due to non-payment of dowry, FIR registered

Bareilly News: दहेज न देने पर शादी से इन्कार, एफआईआर दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 05:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Refusal to marry due to non-payment of dowry, FIR registered
फरीदपुर। बैंक में काम कर रहे युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से मना कर दिया। लड़की के पिता ने लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फरीदपुर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह कस्बे के नगरिया मोड़ बीसलपुर रोड निवासी एक युवक से तय की थी। उन्होंने बताया कि लड़की को मंदिर में दिखाया गया। लड़के व उसके परिजनों को लड़की पसंद आ गई। इस पर पीड़ित पिता ने शगुन के तौर पर लड़के को 21 हजार नकद दिए। सब की सहमति पर रोक की रस्म विगत 9 जून को पीड़ित के घर पर हुई, जिसमें लगभग चार लाख रुपये खर्च हो गए। उसके बाद वर पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक, सोने की चेन समेत अन्य सामान की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ गाली गलौज व अभद्रता भी की। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने शादी करने से मना करने के साथ खर्च हुई राशि भी नहीं लौटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed