फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Refrain from attending weddings if there is a band and DJ

Bareilly News: बैंड-बाजा और डीजे होने पर शादी समारोह में जाने से तौबा

Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Refrain from attending weddings if there is a band and DJ
बरेली। बैंड-बाजा और डीजे होने पर उलमा अब शादी समारोह में जाने से तौबा कर रहे हैं। कई बार समारोह में पहुंचने के बाद वहां से लौट जा रहे हैं। फतवा भी दिया जा चुका है। शादियों का दौर शुरू होने के बाद उलमा की ओर से फिर से गैर शरई काम न करने और निकाह सादगी से करने की नसीहत दी जा रही है।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी खुद भी इस मुद्दे पर कई बार बयान दे चुके हैं। गैर शरई काम होता देख वह कई शादी समारोह से लौटकर भी जा चुके हैं। बाकरगंज, लाल फाटक नबी नगर और पुराना शहर में ऐसा देखने को मिला जहां से अहसन मियां गैर शरई रस्मों के कारण बिना निकाह पढ़ाए भी वापस हुए।
विज्ञापन

उलमा की बात

शादियों में फिजूल और गैर शरई कामों से बचें। बच्चियों और बच्चों की शादियां सादगी से करें। शादी के मौके पर डीजे, बैंड-बाजा, नाच-गाना नाजायज है। इससे परहेज करें। - मुफ्ती खुर्शीद आलम, शहर इमाम, जामा मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह हमारे नबी की सुन्नत है। मुसलमान निकाह को आसान करें। निकाह से पहले होने वाली मंगनी, हल्दी, मढ़ा आदि रस्में फिजूल खर्ची हैं। खड़े होकर भोजन करना, बेपर्दगी और फोटोग्राफी से बचें। - मुफ्ती जईम रजा, इमाम, रजा मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed