फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reena who trapped in honeytrap arrested

Bareilly News: हनीट्रैप में फंसाने वाली रीना गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Reena who trapped in honeytrap arrested
बरेली। बारादरी पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह की सक्रिय सदस्य रीना सागर को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुभनेश कुमार की ओर से दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की है। नवाबगंज क्षेत्र के शुभनेश ने तीन अप्रैल को रिपोर्ट कराई थी कि बारादरी निवासी रीना सागर ने मधु उर्फ ममता दिवाकर, माधुरी, सत्यवीर व तीन-चार अज्ञात लोगों की मदद से उन्हें फंसाया। उनको कॉल कर बुलाया और खाने में नशा देकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। जो रुपये उनके पास थे, वह उनसे छीन लिए।

हनी ट्रैप गिरोह की सरगना मधु उर्फ ममता को तीन दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मधु से पूछताछ में पता लगा कि ये प्लान रीना का ही था। मधु ने ही रीना का मौजूदा नंबर और पता पुलिस को बताया। बारादरी पुलिस ने मुखबिर से तस्दीक कराने के बाद मिनी बाइपास के करीब गुड्डू मार्केट के ऊपरी मंजिल के कमरे से उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां वह किराये पर रह रही थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को अब माधुरी पाल और उसके साथी संविदा बिजली कर्मचारी सत्यवीर की तलाश है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed