फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Red Gate Overbridge: Railways resumed work after four months

लाल फाटक ओवरब्रिज : रेलवे ने चार महीने बाद फिर शुरू किया काम

Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Red Gate Overbridge: Railways resumed work after four months
लाल फाटक ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रेलवे को बनाने हैं पांच पिलर, सेतु निगम का पूरा हो चुका है काम
विज्ञापन

23 अगस्त को भूमि पूजन के बाद रेलवे ने बंद कर दिया था काम

बरेली। लाल फाटक ओवरब्रिज पर रेलवे ने चार महीने बाद दोबारा काम शुरू कर दिया है। सेतु निगम अपने हिस्से का करीब नब्बे फीसदी काम पूरा कर चुका है और रेलवे को अपने हिस्से के पांच पिलर बनानेे हैं। मगर रेलवे ने 23 अगस्त को भूमि पूजन के बाद पिलर की डिजाइन बदलने की बात कहते हुए काम रोक दिया था।
वर्ष 2017 में 82.50 करोड़ रुपये के बजट से 955 मीटर लंबे लाल फाटक ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ था। यह काम मार्च 2020 में पूरा होना था लेकिन पहले लॉकडाउन और फिर रेलवे की हीलाहवाली से इसमें तमाम अड़ंगे लगते रहे। इस लेटलतीफी के चलते शासन को पुल का बजट बढ़ाकर 96.67 करोड़ रुपये करना पड़ा। वहीं, ओवरब्रिज निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की एनओसी का पेंच अब भी फं सा है। हालांकि सेतु निगम लाल फाटक ओवरब्रिज पर कैंट और बदायूं मार्ग की तरफ काम पूरा कर चुका है। अब यहां रेलवे के हिस्से का काम बाकी है। रेलवे को यहां पांच पिलर तैयार करने हैं लेकिन अगस्त में पिलर का गड्ढा खोदने के अलावा यहां कोई काम नहीं हुआ। कमिश्नर ने इस पर नाराजगी भी जताई तो अब रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। रेलवे के मंडल अभियंता हरप्रीत सिंह ने बताया कि काम शुरू कर दिया गया है। जल्दी ही पांचों पिलर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

सेना को जमीन देने की सहमति बनी मगर एनओसी नहीं मिली
लालफ ाटक ओवरब्रिज के लिए सेतु निगम को कैंट क्षेत्र में करीब 6500 वर्गमीटर भूमि की जरूरत है। सर्वे रिपोर्ट में करीब 4500 वर्गमीटर जमीन कैंट बोर्ड और बाकी 2000 वर्गमीटर जमीन सेना की सामने आई थी। इस भूमि के मूल्य के बराबर मूल्य की जमीन कैंट बोर्ड और सेना को देने पर रजामंदी बन चुकी है लेकिन रक्षा मंत्रालय से अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed