फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Recovery in electricity theft by showing fear of report, team of two members will investigate

Bareilly News: बिजली चोरी में रिपोर्ट का डर दिखाकर वसूली, दो सदस्यों की टीम करेगी जांच

Fri, 22 Nov 2024 04:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Recovery in electricity theft by showing fear of report, team of two members will investigate
बरेली। बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराने का डर दिखाकर वसूली किए जाने के मामले में जांच के लिए अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) ज्ञानेंद्र सिंह ने दो सदस्यों की कमेटी गठित कर दी है। मामले में एसडीई मीरगंज और जेई पर आरोप है। जांच कमेटी में एक्सईएन द्वितीय हरीश कुमार और एक्सईएन बहेड़ी चमन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी हेमराज का बिजली मीटर खराब हो गया था। लिखित शिकायत के बाद भी उनका मीटर नहीं बदला गया। 10 अक्तूबर को एसडीई मीरगंज और जेई टीम के साथ चेकिंग करने पहुंचे। मीटर बंद था। चेकिंग टीम ने उसे बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी और कहा कि चार लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न कराने के बदले हेमराज से दो बार में 80 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायत के बाद वसूली करने वाले जेई ने हेमराज से कागज पर लिखवाकर ले लिया कि उसके रुपये वापस कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दो सदस्यों की जांच कमेटी बना दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed