फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank account holder beat up the recovery agent who had come to collect the outstanding loan amount

Bareilly News: बैंक के खाताधारक ने नहीं चुकाया लोन, वसूलने गए रिकवरी एजेंट से कर दी मारपीट

Wed, 13 Aug 2025 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 02:37 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में एसबीआई के लोन रिकवरी एजेंट से बकायेदार के बेटों ने मारपीट कर दी। पीड़ित एजेंट ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Bank account holder beat up the recovery agent who had come to collect the outstanding loan amount
फरीदपुर थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा से लोन लेने के बाद जमा नहीं करने पर खाताधारक से बकाया वसूलने गए रिकवरी एजेंट के साथ मंगलवार को मारपीट की गई। एजेंट ने भाग कर जान बचाई। पीड़ित ने बैंक के अधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन


रिकवरी एजेंट अमन चौधरी निवासी मोहल्ला चौधरी गुलाब नगर बरेली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बरेली की ओर से लोन रिकवरी के लिए पीपी इंटरप्राइजेज फर्म नियुक्त है। उस फर्म में वह रिकवरी एजेंट है। मंगलवार दोपहर दो बजे वह अपने सहायक अजय पाल निवासी ग्राम ढकनी राजपुरी थाना फरीदपुर के साथ एसबीआई शाखा फरीदपुर के लोन के खाताधारक शकूर खान निवासी ग्राम खिमपुरा के घर पर बकाया की वसूली करने गए थे। 
विज्ञापन


वहां पर खाताधारक के दो लड़कों ने विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। वह अपनी जान बचाकर गांव से भाग कर बैंक पहुंचे। थाना इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर दी है। मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed