{"_id":"6aa84c8191e6fa1d030af2ef","slug":"recovered-792-lakh-lost-to-cyber-fraud-bareilly-news-c-4-bly1015-966842-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: साइबर ठगी के 7.92 लाख रुपये वापस कराए, रकम पाकर खिला पीड़ित का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: साइबर ठगी के 7.92 लाख रुपये वापस कराए, रकम पाकर खिला पीड़ित का चेहरा
Tue, 15 Sep 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला को वापस कराई रकम
- फोटो : पुलिस मीडिया सेल
बरेली में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक व्यक्ति से साइबर धोखाधड़ी के जरिये ठगी गई रकम का बड़ा हिस्सा वापस करा दिया। पीड़ित महिला रकम वापस पाकर खुशी से फूली न समाई, उन्हें यह रुपया वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
उमा शरण पांडेय ने 15 अप्रैल 2026 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर 'इंडियन बैंक पेंशन कार्ड' नाम से एक एपीके फाइल आई थी। इस फाइल को ओपन करने के बाद उनके खाते से चार लाख अठानवे हजार रुपये के दो लेनदेन हुए। कुल नौ लाख अठानवे हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन
ठगी के बाद पीड़ित ने 1930 पर तत्काल शिकायत की थी, साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पता लगाकर धोखाधड़ी की गई राशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया। इस कार्रवाई से सात लाख बानवे हजार पांच सौ रुपये की राशि वापस मिल सकी।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को उमाशरण की पत्नी ने साइबर थाने जाकर ये रकम प्राप्त की। एसएसपी ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा, www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
