फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ravi lost his life while taking a shortcut; his companions narrowly escaped death.

Bareilly News: शॉर्टकट के चक्कर में गई रवि की जान, मौत के मुंह से बचे साथी

Sun, 04 Oct 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ravi lost his life while taking a shortcut; his companions narrowly escaped death.
बरेली। रिठौरा निवासी रवि मिश्रा की मौत शार्टकट और जिद के चक्कर में हुई। साथ में मौजूद उसके रिश्ते के भाइयों को समय रहते ग्रामीणों ने मौत के मुंह से निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों नशे की हालत में थे।
विज्ञापन

रिठौरा निवासी रवि मिश्रा की मौत के बाद उसके रिश्ते के भाई और सेटेलाइट स्टैंड निवासी पंकज शर्मा (27) और सुरेश शर्मा नगर निवासी मंतोष मिश्रा (27) गहरे सदमे में दिखे। उन्होंने बताया कि दोनों ने रवि से मना किया था कि वह दूसरे रास्ते से पहाड़गंज चले, लेकिन उसने मना कर दिया। कहा- सामने ही पहाड़गंज है, बस जरा सा पानी पार करना है। इसी उधेड़बुन में वह बाइक लेकर आगे बढ़ा और लोग उसके पीछे थे। पोल पूरी तरह पानी में डूबे थे और उन्हें अहसास ही नहीं हुआ। वे नदी में गिरकर डूबने लगे। गांव वाले न बचाते तो वे लोग भी डूब सकते थे।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि पहाड़गंज व आसपास के गांवों को जाने के कई रास्ते हैं। जिसे पुल बताया जा रहा है, वह कुछ है ही नहीं। आम दिनों में नदी सूखी रहती है तो इन पोल के सहारे स्थानीय लोग पैदल निकल जाते हैं। अब तो लगभग सभी पोल पानी में डूबे हैं। इन गांवों के लोग पैदल भी इधर नहीं जा रहे हैं। पता नहीं क्यों इन युवकों को नदी पार जाने की धुन सवार हुई, जिसमें एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed