फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ration cards of 6646 people who own four wheelers and file ITR will be cancelled.

Bareilly News: फोर व्हीलर और आईटीआर भरने वाले 6646 लोगों के रद्द होंगे राशनकार्ड

Mon, 27 Oct 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ration cards of 6646 people who own four wheelers and file ITR will be cancelled.
मीरगंज। शासन की सख्ती के बाद अब मीरगंज तहसील क्षेत्र में अपात्र राशन कार्डधारकों पर गाज गिरने वाली है। तहसील क्षेत्र के फोर व्हीलर, आईटीआर भरने वाले व अन्य के 6646 राशन कार्ड रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों के नाम पर फोर व्हीलर हैं या जो इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करते हैं, उन्हें अपात्र मानते हुए उनका कार्ड निरस्त किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन से सूची प्राप्त हो चुकी है। अब ब्लॉकवार और नगर पंचायतवार कार्रवाई शुरू की जाएगी। अपात्र लोगों से सरकारी सस्ते गल्ले की सुविधा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मीरगंज देहात क्षेत्र में सबसे ज्यादा अपात्र

विभिन्न ब्लॉक और नगर पंचायतों में रद्द किए जाने वाले राशन कार्ड में मीरगंज देहात क्षेत्र का नाम सबसे आगे है। यहां से 2000, ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी के देहात क्षेत्र से 1810, ब्लॉक शेरगढ़ से 1347, नगर पंचायत मीरगंज से 396, नगर पंचायत शाही से 128, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी से 466 और नगर पंचायत शीशगढ़ से 499 राशन कार्ड काटे जाएंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शासन की यह कार्रवाई डिजिटल सर्वे और आयकर विभाग के डाटा के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र परिवारों को जोड़ने की प्रक्रिया होगी शुरू
राशन कार्ड निरस्त करने के बाद अब पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। लोगों ने कहा कि शासन को कार्रवाई से पहले जमीनी स्तर पर जांच करनी चाहिए। पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि पहले चरण में मीरगंज, फतेहगंज और शेरगढ़ ब्लॉक में जांच और कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके बाद नगर पंचायत मीरगंज, शाही, फतेहगंज पश्चिमी और शीशगढ़ में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed