फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raped a woman by intoxicating her, got pregnant then got her to have an abortion

Bareilly News: नशा देकर महिला से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात

Wed, 07 Jun 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman by intoxicating her, got pregnant then got her to have an abortion
बरेली। पीलीभीत के थाना बीसलपुर के एक गांव की विवाहिता को नशा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। बारादरी पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता और मौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की बहन का घर बरेली में है। वह बहन के घर आई तो अक्तूबर 2022 में उसकी मुलाकात इज्जतनगर थाना क्षेत्र के धौरेरा माफी निवासी फैसल उर्फ फैजिल से हुई। फैसल ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका पति से तलाक करा दिया। तलाक के बाद जनवरी 2023 में महिला फिर बरेली में अपनी बहन के घर आई। फैसल उसको बीसलपुर चौराहा स्थित ओयो होटल में ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां उसने नाश्ते में नशीला पदार्थ दे दिया और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फैसल ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा गर्भवती हुई तो झांसा देकर लापता हुआ आरोपी
पीड़िता का कहना है कि वह बरेली में किराये के मकान में रह रही है। यहां भी फैसल का आना-जाना था। 20 दिन पहले महिला ने फैसल को फिर से गर्भवती होने की बात बताई। इस पर फैसल शादी के लिए घरवालों को राजी करने की बात कहकर चला गया। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से बात की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed