फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mason misdeed a teenager unconscious In Bareilly s Izzatnagar

Bareilly: राजमिस्त्री ने किशोरी को बेहोश कर किया दुष्कर्म, कुछ दिन पहले ही लड़की के घर में किया था काम

Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर में आरोपी फरमान अली और उसके पिता अब्बास अली ने टाइल्स लगाने का काम किया था। इसके बाद से ही फरमान उनकी 14 वर्षीय बेटी का पीछा करने लगा था।

विज्ञापन
mason misdeed a teenager unconscious In Bareilly s Izzatnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में राजमिस्त्री ने नशीला पदार्थ खिलाकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी राजमिस्त्री फरमान ने अपने पिता के साथ कुछ दिन पहले किशोरी के घर में टाइल्स लगाईं थीं। पीड़ित किशोरी के पिता जब घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे तो आरोपी ने अपने पिता के साथ उन्हें रोककर गालीगलौज की। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने पीड़ित किशोरी और उसके पिता को इज्जतनगर थाने ले जाकर आरोपी राजमिस्त्री और उसके पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर में आरोपी फरमान अली और उसके पिता अब्बास अली ने टाइल्स लगाने का काम किया था। इसके बाद से ही फरमान उनकी 14 वर्षीय बेटी का पीछा करने लगा। 22 नवंबर को फरमान किशोरी को अगवा कर ले गया और नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़ित किशोरी ने घर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन डरी सहमी रहने लगी। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ी तो उसने परिवार को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता रिपोर्ट लिखाने थाने जा रहे थे तो फरमान और उसके पिता अब्बास अली ने उन्हें शहीद गेट के पास रोक लिया और गालीगलौज करते जातिसूचक शब्द कहे। रिपोर्ट लिखाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। बाद में विहिप नेताओं की मदद से किशोरी के पिता ने फरमान पर दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम और उसके पिता अब्बास अली पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनियोजित तरीके से दिया घटना को अंजाम
विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता का कहना है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हिंदू जागरण मंच के पास शरण ली तो उन्हें कार्रवाई का भरोसा मिला। बृहस्पतिवार को वह प्रतिपाल सिंह, गोपाल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ पीड़ित किशोरी और उसके पिता को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed