फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim girl committed suicide by hanging herself in Bareilly

Bareilly News: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर की थी दरिंदगी

Sat, 01 Feb 2025 09:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 09:37 AM IST
सार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा से उसके प्रेमी और दोस्त ने दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। इधर, घटना के बाद अवसाद के चलते छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
victim girl committed suicide by hanging herself in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य खंगाले। आठ माह पहले प्रेमी ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा से दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपी जेल में हैं, जबकि एक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


भमोरा थाने के एक गांव की छात्रा के पिता दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं। छात्रा की मां गांव में रहती है। छात्रा सीबीगंज के एक कॉलेज से तकनीकी पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में ही पढ़ने वाले आंवला के ढिलवारी निवासी प्रिंस से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई थी।
विज्ञापन


मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
26 जून 2024 को छात्रा की एक सहेली ने उसे कॉल करके कहा कि प्रिंस दिल्ली गया है। उससे मिलने के लिए वह भी दिल्ली चली जाए। इस पर छात्रा प्रिंस से मिलने दिल्ली चली गई। इधर, उसके लापता होने पर मां ने सीबीगंज थाने में प्रिंस और छात्रा की सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन छात्रा नहीं मिली। आठ दिन बाद छात्रा प्रिंस के घर ढिलवारी पहुंची। प्रिंस के परिजनों ने छात्रा की मां को कॉल करके इस बारे में बताया। बयान के दौरान छात्रा ने प्रिंस, उसके दोस्त सोहेल और गिरधारी के नाम लिए। प्रिंस और सोहेल जेल में हैं। 

शुक्रवार सुबह छात्रा की मां व बड़ी बहन काम पर चली गईं। घर पर छात्रा और छोटे भाई के साथ थी। छोटा भाई घर से घूमने निकल गया। बाद में घर आया तो देखा कि बहन का शव फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आठ दिन तक नशा देकर दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप
छात्रा ने आरोप लगाया था कि नशा देने के बाद आठ दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसने बताया था कि दिल्ली में स्टेशन पर उसे प्रिंस तो नहीं मिला, लेकिन सात-आठ अन्य लोग मिले। 

उन्होंने उसे नशा दे दिया और आठ दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा ने प्रिंस, सोहेल, गिरधारी के नाम लिए थे। प्रिंस से छात्रा का प्रेम प्रसंग भी था। छात्रा की मां का कहना है कि घटना के बाद से वह अवसाद में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed