फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

नौकरी के बदले साल भर यौन शोषण किया

Thu, 09 Jul 2015 01:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 09 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नौकरी दिलाकर का सांई कम्यूनिकेशन का मालिक गरीब परिवार की लड़की को शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करता रहा। इस दौरान उसने  अश्लील वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच सीओ द्वितीय धर्म सिंह मार्छाल को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

किला इलाके की रहने वाली लड़की ने डीआईजी से शिकायत में कहा है कि उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक साल पहले वह मोबाइल सही कराने के  लिए साईं कम्यूनिकेशन, बटलर प्लाजा में गई थी। वहां दुकान मालिक साकिब खान उर्फ वली से उसकी जान पहचान हो गई। साकिब ने  हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। उसने कॉल सेंटर में उसकी नौकरी लगवा दी और उससे मोबाइल पर बातें करने लगा। कहने लगा कि तुम्हारे पिता गरीब हैं, मैं तुमसे दहेज रहित शादी कर लूंगा। वह उसकी बातों में आ गई।  एक साल से वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए कहा तो उसने कहा कि घर वालों ने  दूसरी लड़की से रिश्ता कर दिया है। मेरा पीछा छोड़ दो।
विज्ञापन

लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसने शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो क्लीपिंग भी बनाई है। चुप नहीं रहोगी तो वीडियो क्लीपिंग नेट पर डाल दूंगा। 29 जून को मुकदमा लिखाने को थाना किला में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। समाज कल्याण मंच के जिम्मेदार लोगों ने समझौता नामा तैयार कराकर साकिब से उसका निकाह कराने की जिम्मेदारी ली, लेकिन साकिब ने निकाह करने से इनकार कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने पीड़िता की बात सुनकर कार्रवाई करने के निर्देश देकर उसे एसएसपी के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed