{"_id":"615377d38ebc3e0dee3bfeae","slug":"rape-from-nine-years-old-girl-bareilly-news-bly4611666161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। वीर सावरकर नगर इलाके में एक युवक ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। दो दिन तक बच्ची घर में डरी सहमी रही तो परिजन को शक हुआ। उसे भरोसे में लेकर पूछताछ की तो बातचीत की गई तो सच्चाई सामने आई।उसने घटना की जानकारी दी। बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही उसके साथ दरिंदगी की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वीरसावरकर नगर क्षेत्र की बालिका के पिता ने बताया कि 25 सितंबर को उनके पिता का श्राद्ध था। इसमें उन्होंने अमित भारद्वाज उर्फ मनु को भी बुलाया था। मनु अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आया था। दोपहर करीब दो बजे मनु के छोटे बच्चे ने कपड़ों में पेशाब कर लिया तो मनु की पत्नी ने मेजबान की नौ वर्षीय बच्ची को घर से कपड़े लाने को कहा। इसी दौरान मनु भी उठकर चल दिया। कहा, वह बच्ची को कपड़े दे देगा। आरोप है कि कपड़े देने के बहाने मनु बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा।
घटना के बाद बालिका काफी डर गई। दो दिनों तक वह घर में काफी डरी सहमी रही, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया। परिजन भी नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर उसे हुआ क्या है। पूछने पर बालिका ने मंगलवार को अपनी दादी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन ने इज्जतनगर थाने जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मनु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश यादव ने बताया कि आरोपी के दो साल का बच्चा है। उसकी पत्नी गर्भवती भी है। घटना के वक्त आरोपी शराब पीए था। वह रजिस्ट्री ऑफिस में किसी कातिब के यहां काम करता है। बुधवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।