फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

अब हाफिजगंज में कॉलेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 13 Dec 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
rape

शोहदे ने दो दोस्तों संग रास्ते में रोका, शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा
विज्ञापन

लोग दौड़े तो शोहदे भाग गए, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

हाफिजगंज (बरेली)। हाफिजगंज में गुरुवार को सुबह कॉलेज जा रही हाईस्कूल की छात्रा को शोहदे ने दो दोस्तों संग रास्ते में रोककर उससे छेड़खानी की। छात्रा ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और झाड़ियों की ओर खींचने लगे। शोर मचा तो शोहदे छात्रा को छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ा है जिन्हें पहचानने से छात्रा ने इनकार कर दिया। बाद में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि मामले में समझौते के लिए स्थानीय नेता थाने में जुटे रहे। एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा के मुताबिक वह कॉलेज जा रही थी। रास्ते में हरहरपुर मटकली में मजार के पास दो दोस्तों संग खडे़ शोहदे ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर तीनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों में ले जाने लगे। शोर पर जुटे लोग छात्रा को बचाने दौड़े तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

देर रात तहरीर बदलकर हुई रिपोर्ट

छात्रा सुबह 10 बजे अपने भाई और परिवारवालों के साथ थाने आ गई। उसने पहले तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संदेह में मजार पर काम करने वाले और एक अन्य युवक को पकड़ लिया। छात्रा ने उन्हें पहचानने से इनकार किया तो पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने देर रात दबिश देकर मुख्य आरोपी आलमीर को गिरफ्तार कर लिया। जब छात्रा ने उसे पहचान लिया तो उसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई गई। उसके दो और साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थल पर रहता है मनचलों का जमावड़ा

छात्रा के गांव से कुछ ही दूरी पर बने धर्मस्थल को मनचलों ने सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। यहां बैठे मनचले रास्ते से होकर गुजरने वाली छात्राओं पर रोज फब्तियां कसते हैं। कोई विरोध करता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed