फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raod break by digging

जल निगम की अंधाधुंध खोदाई जारी..अब और धसक रही चौपुला सड़क

Sat, 29 Aug 2020 10:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
raod break by digging
बरेली। जल निगम की अंधाधुंध खुदाई से पटेल चौक से चौपुला की ओर जाने वाली सड़क और तेजी से धंस रही है। यहां डिवाइडर के नीचे से सड़क करीब एक फुट तक धंस गई है। डिवाइडर के भी उखड़कर खोदी गई सड़क में गिरने की आशंका है। इसके आगे रोड पहले से ही संकरी है। रही सही कसर सेतु निगम ने गिट्टी डालकर पूरी कर दी है। इससे यहां आवागमन प्रभावित हो रहा है। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि टीम को संभलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाकी सड़क क्षतिग्रस्त न हो।
विज्ञापन

स्थान- चौपुला रोड हनुमान मंदिर के सामने
चौपुला से पटेल चौक तक सड़क की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। यहां शुक्रवार को जल निगम की टीम ने इस कदर लापरवाही से खुदाई का काम किया कि हनुमान मंदिर के सामने सड़क धंसनी शुरू हो गई। सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद भी जल निगम उसी तरीके से खुदाई करा रहा है। इससे सड़क तेजी से धंस रही है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। डिवाइडर के नीचे करीब एक फुट तक सड़क धंस गई है। डिवाइडर भी किसी समय उखड़कर गड्ढे में गिर सकता है।
विज्ञापन

स्थान- चौपुला चौराहे से पहले
पटेल चौक से चौपुला की ओर जाने पर सिर्फ एक ही रोड खुली हुई है। यहां भी एक तरफ निर्माणाधीन चौपुला पुल का पिलर बन गया है और दूसरी ओर सेतु निगम ने गिट्टी डाल दी है। ऐसे में यहां रोड इतनी संकरी हो गई है कि एक ऑटो रिक्शा भी बमुश्किल निकल पा रहा है। इससे हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। सड़क किनारे गिट्टी पड़ी होने से हादसे का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed