फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ramganga on danger due to heavy rainfall

72 घंटे और ऐसी हुई बारिश तो खतरे के निशान पर पहुंचेगी रामगंगा

Sun, 09 Oct 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:00 AM IST
सार

पिछले साल जलप्रवाह का दंश सहने के बाद अबकी बार मौसम के तेवर देख प्रशासन अलर्ट हो गया है।जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड कार्यालय को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।जिला मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी तैयार है।

विज्ञापन
ramganga on danger due to heavy rainfall

विस्तार

बरेली। पिछले साल जलप्रवाह का दंश सहने के बाद अबकी बार मौसम के तेवर देख प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड कार्यालय को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दैनिक रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक दो दिन से हो रही बारिश के बावजूद नदियों का जलस्तर अभी सामान्य है। 72 घंटे और बारिश होने पर खतरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पिछले साल पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में हो रही तेज बारिश के साथ ही, डैम खोल दिए गए थे। नतीजा, बरेली के 72 गांवों में जलप्रवाह से मनुष्य समेत जीव-जंतु भी प्रभावित हुए थे। हजारों किसानों की फसल खेतों में ही सड़ गई थी और कई घर गिर गए थे। सर्वे में करीब 40 फीसदी खेती प्रभावित होने का दावा था। बड़े पैमाने पर हुई दिक्कतों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी संभावित प्रयास किए। अब हो रही तेज बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिए शासन ने नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ )बरेली के लिए तैनात कर दी है। इधर, प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के एसडीओ अमित किशोर के मुताबिक रामगंगा का जलस्तर मुरादाबाद से कटघर की ओर 187.82 मीटर, चौबारी गेज पर 158.81 मीटर दर्ज किया जा रहा है। जो लगातार बढ़ रहा है। 162.07 मीटर पर अलर्ट जारी होगा। 163.07 मीटर खतरे के निशान है। 164.29 मीटर के उफान पर बाढ़ का प्रभाव माना जाएगा। हालांकि, अभी रामगंगा खतरे के निशान से करीब पांच मीटर कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष तैयार, शरणालय चिह्नित
बाढ़ की स्थिति में रामगंगा नदी से करीब 73 गांव प्रभावित हो सकते हैं। आपदा प्रबंधन के तहत रामगंगा नदी के बढ़ते जल स्तर पर 24 घंटे निगरानी के लिए जल स्तर मापक यंत्र सुचारू है। जिला मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी तैयार है। आपदा के दौरान लोगों को अस्थायी ठहराने, खान-पान की व्यवस्था के साथ 69 शरणालय चिह्नित हो गए हैं। सदर क्षेत्र में पांच बाढ़ चौकियां बनी हैं। जिनके प्रभारी राजस्व निरीक्षण व खंड विकास अधिकारी हैं। जरूरत के मुताबिक आठ नाव और एक मोटरबोट भी तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed