{"_id":"5bf8085cbdec2241c54d07c9","slug":"ram-temple-should-be-built-by-ordinance-like-somnath-says-sadhvi-prachi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ की तरह अध्यादेश लाकर हो राम मंदिर का निर्माण: साध्वी प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ की तरह अध्यादेश लाकर हो राम मंदिर का निर्माण: साध्वी प्राची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या कूच के लिए हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मौजी नसीरुद्दीन मैदान से विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय नेता और फायर ब्रांड साध्वी प्राची के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि जिस तरह राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी। उसी तरह मंदिर बना दिया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को नकली जनेऊधारी बताते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए न तो कोर्ट के फैसले का इंतजार होगा और न ही केंद्र सरकार के।
साध्वी ने कहा कि सरकार के फैसले का भी इंतजार किया, लेकिन अब इंतजार नहीं कर सकते। जिस तरह सरकार ने सोमनाथ मंदिर के लिए अध्यादेश लाकर उसका निर्माण कराया, उसी तरह संसद में कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराए। उन्होंने दो टूक कहा कि हमें राममंदिर का निर्माण चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद की 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा प्रस्तावित है, जिसमें अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए विहिप नेता आचार्य संजय मिश्रा के आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनों के युवा कार्यकर्ता शुक्रवार को मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान में एकत्र हुए। साध्वी प्राची के नेतृत्व में युवाओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने प्रेसवार्ता में कहा कि 25 नवंबर को राम मंदिर के निर्माण की पूरी तैयारियां हैं। अयोध्या में एक धर्मसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे देश से लोग पहुंच रहे हैं। साध्वी प्राची समाजसेवी राजीव त्रिवेदी के आवास पर मीडिया से मुखातिब थीं।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब हिंदुस्तान के अंदर ताजिए निकलते हैं और हाय-तौबा मचती है, तब इकबाल अंसारी को डर नहीं लगता है। हिंदुस्तान में सब शांति है, लेकिन अंसारी जैसे लोग माहौल बना रहे हैं। इनकी बातों में नहीं आना चाहिए। कभी कहते हैं कि राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाओ तो कभी कहते हैं कि डर लग रहा है।

राम मंदिर मामले में कोर्ट ने सिर्फ तारीख ही दी
साध्वी प्राची ने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट के फैसले का भी इंतजार किया, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ तारीख पर तारीख ही दी। जब कोर्ट सबरीमाला पर फैसला दे सकता है, जलीकुट्टू पर फैसला दे सकता है तो राम मंदिर पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए कोर्ट द्वारा फैसला न देने से दुख है।
उन्होंने कहा कि जब बाबर ने प्रभु राम का मंदिर तोड़कर बाबरी ढांचा खड़ा किया था तो क्या कोर्ट और सरकार से पूछा था, जब उसने नहीं पूछा था तो हम भी किसी से नहीं पूछेगें। उन्होंने अपनी बात का समापन जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है कहकर की और राम लला हम आएगें मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाया। इस मौके पर विहित नेता आचार्य संजय मिश्र मौजूद रहे।