फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram and Swarit Kannaujiya became champions in their category

Bareilly News: राम और स्वरित कन्नौजिया अपने वर्ग में चैंपियन बने

Sat, 24 Jun 2023 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 24 Jun 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ram and Swarit Kannaujiya became champions in their category
बरेली। डिस्टि्रक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंकित चतुर्वेदी स्मारक जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को बालक वर्ग अंडर-11 वर्ग में स्वरित कन्नौजिया और अंडर-13 में राम चैंपियन बने।
विज्ञापन

स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में बालक एकल अंडर-11 वर्ग का फाइनल मुकाबला स्वरित कन्नौजिया और यश भारद्वाज के बीच हुआ। स्वरित ने 21-7, 21-5 से प्रतियोगिता जीती। अंडर-13 के फाइनल में राम ने अथर्व अग्रवाल को 21-15 और 21-14 से मात दी।
विज्ञापन

बालक वर्ग अंडर-15 के पहले सेमीफाइनल में युवराज सिंह ने अमन सिंह को 21-12, 21-10 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कनिष्क यादव ने शशांक कंचन को 21-15, 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 में युवराज जोशी ने जीत सिंह को 21-10, 21-16 से और देवांश गुप्ता ने हेमंत सिंह को 21-15, 21-14 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 में शौर्य वर्मा ने 21-11, 21-17 से अंश भलोटिया को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में युवराज जोशी ने देवांश गुप्ता को कांटे के मुकाबले में 12-21, 21-17, 21-18 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका अंडर-15 एकल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में श्रेया खंडेलवाल ने तारनी सिंह को 21-14, 21-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में डिंपल ने अदिति अग्रवाल को 21-12, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में ईशा सिंह ने ईशानी गुप्ता को 21-4, 21-8 से मात दी। आरुषि गर्ग ने नेहा सिंघदा को 21-12, 21-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष वर्ग की एकल प्रतियोगिता में कनवर सिवान ने अंश भलोटिया को 21-9, 21-16 से, और शौर्य वर्मा ने अभिलव शर्मा को 21-17, 11-21, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। युगल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जुनैद अंसारी और युवराज की जोड़ी ने नित्यांशु और विशाल सिंह को 21-17, 18-21, 22-20 से मात दी। अभिलव शर्मा और कुंवर शिवांग की जोड़ी ने विशाल पंचनंदा और डीवी थापा को 21-8, 21-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर, सचिव अनिल मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने अतिथि का स्वागत किया। अंडर-13 व 15 वर्ग के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। जिला बैडमिंटन संघ के एडवाइजर जेडए खान, विष्णु शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, राकेश टंडन, गौरव भसीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed