{"_id":"dd3e0489a507546162464fac5172687c","slug":"rajendra-prasanna-flute-tune-dipped-bareilly-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र प्रसन्ना की बांसुरी के सुर में डूबा बरेली कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र प्रसन्ना की बांसुरी के सुर में डूबा बरेली कॉलेज
बरेली
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में अक्सर ही शैक्षिक गोष्ठियां तो खूब देखने को मिलती हैं, लेकिन शुक्रवार का दिन कुछ अलग ही था। स्पिकमैके की ओर से बरेली कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बांसुरीवादक राजेंद्र प्रसन्ना की बांसुरी के सुर बहे तो बरेली कॉलेज ही उन सुरों में डूब गया। उन्होंने संगीत के साथ दूसरे विभागों के छात्रों के बीच चैती राग से बांसुरी सुर शुरू किए जो वसंत से होते हुए होली और पहाड़ी राग पर आकर खत्म हुए। विद्यार्थियों ने तमाम दूसरे रागों की फरमाइश की, तब उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि मौसम और समय के मुताबिक राग बताओ। इसके बाद ही उन्होंने वसंत पर बांसुरी के मद्धिम-मद्धिम सुरीले स्वरों से विद्यार्थियों को आकर्षित किया। विद्यार्थियों को जब ऐसा माहौल दिखा तो वे खिंचे चले गए। विद्यार्थियों से बरेली कॉलेज सभागार खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज शर्मा, ज्योति शर्मा, डॉ. कामता सिंह, राजेश गौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. अनूप, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. दीप्ति जौहरी, डॉ. चारु मेहरोत्रा, डॉ. एसएच पांडेय, डॉ. शुभ्रा कटारा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन