फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Raising 25 lakhs every month from Bahodi-led officer-officer Kotdars'

‘बहेड़ी में नेता-अफसर कोटेदारों से हर महीने कर रहे 25 लाख की उगाही’

Tue, 14 Jul 2020 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
'Raising 25 lakhs every month from Bahodi-led officer-officer Kotdars'
वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा-गोपनीय जांच कराएं

विज्ञापन
बहेड़ी। पीलीभीत-बहेड़ी संसदीय क्षेत्र से सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर बहेड़ी तहसील में कोटेदारों से हो रही उगाही की गोपनीय जांच कराने को कहा है। सांसद ने कहा है कि बहेड़ी में एक जनप्रतिनिधि के सहयोगी और अफसर कोटेदारों से जबरन पांच हजार रुपये प्रतिमाह वसूल रहे हैं। यह रकम 25 लाख रुपये के आसपास बैठती है। जो कोटेदार रकम नहीं देता है, उसके खिलाफ कम राशन वितरण की झूठी शिकायतें करके जांच शुरू करा दी जाती है।

मेनका गांधी के बाद अब सांसद वरुण गांधी ने भी कोटेदारों से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ आवाज बुलंद की है। वरुण ने मुख्यमंत्री को 10 जुलाई को भेजे पत्र में कहा है कि बहेड़ी क्षेत्र के कोटेदारों ने बताया है कि वे गरीबों और राशन कार्डधारकों को मानक के आधार पर राशन बांटना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। ये लोग कोटेदारों से प्रतिमाह पांच हजार रुपये यानी लगभग 25 लाख रुपये महीने की वसूली कर रहे हैं। इसमें एक जनप्रतिनिधि के सहयोगियों और कुछ अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। बहेड़ी के गल्ला गोदाम से भी कोटेदारों को कम राशन दिया जाता है, जबकि प्राप्ति रसीद पर खाद्यान्न पूरा प्राप्त करने के हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। पत्र की प्रतियां डीएम बरेली और प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को भी भेजी र्गइं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed