फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain increases melting, fog will remain for two days

Bareilly News: बारिश ने बढ़ाई गलन, दो दिन छाएगा कोहरा

Fri, 17 Jan 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rain increases melting, fog will remain for two days
बरेली। रात से शुरू बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को दिन में भी जारी रहा। करीब छह मिमी बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में निकली धूप भी सर्द हवा की वजह से बेअसर रही। मौसम विभाग ने दो दिन और घना कोहरा छाने और बादल मंडराने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश के बाद सुबह 11 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। सर्द हवा के झोंके ठिठुरन को बढ़ाते रहे। दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली पर कंपकंपी बरकरार रही। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद फिर सर्द हवा ने शहर काे घेर लिया। जो जहां था, वहीं ठिठुरता नजर आया। घरों में हीटर, ब्लोअर चालू हो गए और शहर में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात की कोशिश में जुट गए। बाजार में भी आमदिनों से कम ग्राहक रहे।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि दो दिन कोहरे का यलो अलर्ट है। बादल मंडरा रहे हैं। अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश के आसार हैं। हवा में नमी सौ फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों के लिए संजीवनीआईवीआरआई के कृषि विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक रात में रिमझिम और सुबह हुई हल्की बारिश फसलों के लिए संजीवनी से कम नहीं। गेहूं, गन्ना, मटर, मसूर, सब्जियों व दलहनी फसलों में एक सिंचाई के बराबर पानी लगा है। इससे कल्ले तेजी से निकलेंगे। बारिश थमने के बाद किसानों को कीटनाशक और खरपतवारनाशक दवाओं का प्रयोग खेतों में करना होगा। सरसों की फसल का विरलीकरण जरूरी है।

घट गई अस्पतालों की ओपीडी
बारिश और ठंड की वजह से सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की तादाद सामान्य दिनों से कम रही। जिला अस्पताल में नए और पुराने 570 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जबकि, सामान्य दिनों में यह संख्या आठ सौ से ज्यादा रहती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वैभव शुक्ला के मुताबिक वायरल बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, आंख और त्वचा रोग के मरीज इलाज कराने पहुंचे। गंभीर रोगियों को भर्ती किया गया। ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे 78 बच्चों में से तीन में निमोनिया और एक में कोल्ड डायरिया के संदिग्ध लक्षण मिले। उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
15.9
11.1
बादल छाएंगे। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। धूप निकलेगी।
सूर्योदय 7:05
सूर्यास्त 5:40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed