फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rain changed the weather imd yellow alert issued on Wednesday in bareilly

Weather News: बरेली में एक घंटे में 7.4 एमएम बारिश... गिरा तापमान, बुधवार को यलो अलर्ट जारी

Tue, 03 Jun 2025 08:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बरेली में मंगलवार को सुबह से छाए रहे। दिनभर हवा चली। शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई तो गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
rain changed the weather imd yellow alert issued on Wednesday in bareilly
बरेली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कई दिन की उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को मंगलवार शाम राहत मिली। दिनभर उमस के बाद शाम को मौसम सुहाना हो गया। काले बादल छा गए और हवा के साथ तेज बारिश शुरु हो गई। एक घंटे में ही करीब 7.4 एमएम बारिश का अनुमान जताया गया है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी की ओर से बुधवार तक जिले में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को दिन में हल्की धूप के साथ उमस रही लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया। शाम चार बजे काले बादल छा गए और हवा के साथ तेज बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 35.1 व न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिराकर 23.2 दर्ज किया गया। एक घंटा तेज बरसात के बाद पानी रुक गया लेकिन शाम छह बजे के बाद रुक-रुक कर वर्षा होती रही। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि अरब सागर की आर्द्र हवा का प्रवेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इससे चलते लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। तेज बारिश से जन-जीवन भी बेहाल रहा। अचानक हुई तेज बारिश के बाद लोग सुरक्षित स्थान ढूढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed