फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain at night, clouds hovering throughout the day, mercury dropped by three degrees

Bareilly News: रात में बारिश, दिन भर मंडराए बादल, तीन डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 26 May 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rain at night, clouds hovering throughout the day, mercury dropped by three degrees
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ मंडराने और अनुकूल माहौल बनने से शनिवार की रात झमाझम बारिश से उमस से बेहाल हो रहे लोगों को खासी राहत मिली। रविवार को धूप निकली पर बादलों के मंडराने से बेअसर रही। मौसम विभाग ने सप्ताह भर और गर्मी से राहत का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बादलों का प्रवेश हो रहा है। जो अनुकूल माहौल बनने पर बारिश कर रहे हैं। शनिवार को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनते ही उच्च वायुदाब से तेज गति से हवाओं ने शहर में प्रवेश किया और देर रात बारिश शुरू हुई। जो रुक-रुककर जारी रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप निकली पर नमी की अधिकता से बेअसर रही। दिन में भी हल्के, घने बादल मंडराते रहे लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। तीन दिन धूप के बाद फिर बादलों के मंडराने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की रात करीब पांच मिमी बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रदेश में सबसे ज्यादा भीगा बहेड़ी, 90 मिमी हुई बारिश



मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार की रात प्रदेश में सर्वाधिक 90 मिमी बारिश बहेड़ी में हुई। पहाड़ों के नजदीक होने से बादलों का प्रवेश होते ही अनुकूल माहौल बनने पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हल्की, तेज बारिश जारी रही।
--
मौसम इनपुट
34.3
22.6
धूप निकलेगी। हल्के घने बादल छाएंगे। बूंदाबांदी के आसार हैं।
सूर्योदय 5:17
सूर्यास्त 7:02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed